एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने चेयरमैन को घेरा

Nainital Updated Wed, 04 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नैनीताल। आउट सोर्सिंग से 20 सफाई कर्मचारियों को रखे जाने के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय स्वच्छकार संघ के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया। पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण को भी घेरा गया। इस दौरान तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में ईओ रोहिताश शर्मा की मौजूदगी में पालिकाध्यक्ष ने आउट सोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने का भरोसा दिया, तब जाकर सफाई कर्मचारी माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पालिका बोर्ड में प्रस्ताव पास होने के बाद 26 नवंबर को नोएडा की एक कंपनी को आउट सोर्सिंग से सफाई कर्मचारी रखने के लिए नामित किया था। इसी से नाराज सफाई कर्मचारियों ने चेयरमैन के सामने विरोध जताया। ईओ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों के तेवरों के आगे पालिका प्रबंधन को झुकना पड़ा।
पालिकाध्यक्ष ने कहा की वरिष्ठता के क्रम में सफाई हवलदार पदों पर नियुक्ति या समायोजन किया जाएगा। पालिका भवनों में रह रहे कार्मिकों को मालिकाना हक देने तथा रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया जा रहा है। प्रदर्शन में संघ अध्यक्ष त्रिलोचन टांक, सचिव गोविंद टांक, बाल्मीकि सभा सचिव दिनेश कटियार, दिनेश रत्नाकर, संजय, श्याम, मुन्नी, सुषमा, सरस्वती, गीता, सीमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें