एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मुरादाबाद और दिल्ली सेमीफाइनल में

Nainital Updated Sat, 21 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नैनीताल। आल इंडिया आटम जिमखाना क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में आरएनएस मुरादाबाद ने मलिक स्पोर्ट्स दिल्ली और किशनगंज जिमखाना दिल्ली ने देव भूमि क्रिकेट एकेडमी हल्द्वानी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसए मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में आरएनएस मुरादाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 194 रन बनाए। कुनाल चंदेला ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए । जवाब में दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 158 रनों पर सिमट गई। जिसमें अभिनव कटारिया ने 49 रन बनाए।
दूसरे मैच में देव भूमि क्रिकेट एकेडमी हल्द्वानी ने पहले बल्लेबाजीे करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 121 रन बनाए। जवाब में किशनगंज जिमखाना दिल्ली ने 3 विकेट के खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। व्यापार मंडल सचिव की सोनू बिष्ट ने पहले मैच के मैन आफ द मैच रहे कुनाल चंदेला जबकि पूर्व सभासद मनोज अधिकारी ने दूसरे मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उदित मोहन को पुरस्कृत किया। निर्णायक पवनचंद्र, समीर खान, दीप कुंवर, मो. जावेद, जबकि स्कोरर, मनीष साह, दीपक मेहता थे। आंखों देखा हाल मनोज व नवीन पांडे ने सुनाया।
विज्ञापन

फोटो-20 एनटीएल08 पी से भेजी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें