हल्द्वानी। पानी की जांच कराने के लिए अब अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। जलसंस्थान के वाटर टेस्टिंग लैब में अब तक पानी की जांच के लिए 1500 रुपए देने पड़ते थे, जबकि अब इसके लिए 3000 रुपए देने होंगे। होटल, रेस्टोरेंट और तमाम निजी कंपनियों पर इसका असर पड़ेगा। इसके अलावा अगले सप्ताह से हल्द्वानी में ही वाटर टेस्टिंग लैब शुरू हो जाएगी। इसके सभी उपकरण आ चुके हैं। अब तब पानी की जांच के लोगों को नैनीताल जाना पड़ता था और रिपोर्ट के लिए भी लंबा इंतजार करना होता था। केमिस्ट हरीश जोशी ने बताया कि इससे नैनीताल के अलावा पहाड़ी जिलों में भी लैबें खोली गई हैं। लैबों के स्थापित होने से लोगों को साफ पानी मिलने की संभावना बढ़ेगी।