एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डेपुटेशन से भरे जाएंगे निकायों के रिक्त पद

Nainital Updated Mon, 30 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी। नगर निकायों में सालों से रिक्त पदों पर भर्ती के दरवाजे खुल गए हैं। सरकारी विभागों, निगमों एवं स्वायत्तशासी संस्थाओं के नियमित अधिकारी और कर्मचारी प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर नगर निकायों में ज्वाइनिंग ले सकते हैं। इनमें तकनीकी और गैर तकनीकी के छह पदों में 159 अधिकारी एवं कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। शहरी विकास निदेशालय के निदेशक पीएस जंगपांगी ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में नगर निकायों की हालत खस्ता है। पुनर्गठन के अभाव में निकायों में नई भर्तियां नहीं हो पा रही हैं। नियमित कर्मी हर साल सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिससे निकायों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कमी हो गई है। अधिकतर निकायों में स्वीकृत पदों की तुलना में काफी कम कर्मी हैं, जिसका असर कामकाज पर पड़ रहा है। शहरी विकास निदेशालय ने नगर निकायों में रिक्त पदों पर डेपुटेशन के माध्यम से भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निकायों में छह पदों पर कुल 159 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। डेपुटेशन पर आने के इच्छुक अधिकारी एवं कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं।

पदनाम वेतन ग्रेड रिक्त पद
अधिशासी अधिकारी 15600-39100 ग्रेड पे 5400 04
कर एवं राजस्व अधीक्षक 5200-20200 ग्रेड पे 2800 12
अवर अभियंता सिविल 5200-20200 ग्रेड पे 2800 10
अवर अभियंता विद्युत यांत्रिक 5200-20200 ग्रेड पे 2400 02
प्रधान लिपिक 5200-20200 ग्रेड पे 2400 24
कर एवं राजस्व निरीक्षक 5200-20200 ग्रेड पे 2000 41
सफाई निरीक्षक 5200-20200 ग्रेड पे 2400 66
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें