एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फैक्ट्री के प्रदूषण से भड़के नवाड़खेड़ा के ग्रामीण

Nainital Updated Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी। फैक्ट्री के प्रदूषण से नवाड़खेड़ा के ग्रामीण भड़क गए हैं। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन के बीच फैक्ट्री के ब्वॉयलर की भाप से फसल झुलसने का आरोप लगाया। कहा कि जलप्रदूषण से भी गांव वालों को परेशानी हो रही है। वहीं, फैक्ट्री संचालकों ने आरोप नकारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौलापार के ग्राम नवाड़खेड़ा स्थित बायोटेक फूड्स सिस्टम्स फैक्ट्री में टमाटर का सॉस बनता है। कंपनी से निकलने वाला गंदा पानी नहर एवं गूल के माध्यम से किसानों के घर और खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि फैक्ट्री से सटे रमेश राम के खेत में खड़ी गेहूं की फसल झुलस गई है। ग्रामीणों ने फैक्ट्री में नहर एवं नलकूप का पानी प्रयुक्त करने का भी विरोध किया है। उनका कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन को निजी नलकूप लगवाना चाहिए या नलकूप से फैक्ट्री तक अलग लाइन बिछानी चाहिए। विरोध करने वालों में अर्जुन रावत, हीरा बिष्ट, हरीश बडोला, ललितमोहन सुयाल, ध्यान बिष्ट, जगदीश रावत, पानदेव नैनवाल, प्रदीप मेहरा, पप्पू भाकुनी, चंदन राम, हीरा बिष्ट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें