एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जेल से ही चुनाव लड़ेंगे चीमा

Nainital Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी। आचार संहिता के उल्लंघन में जेल भेजे गए आम आदमी पार्टी ‘आप’ के नैनीताल लोकसभा सीट के प्रत्याशी और जनकवि बल्ली सिंह चीमा जेल से ही चुनाव लड़ेंगे। उनके साथ तीन कार्यकर्ता भी मतदान तक जेल में ही रहेंगे। चुनाव से पहले उन्होंने जमानत लेने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘आप’ के उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी ‘विश्वास’ के अनुसार ‘आप’ प्रत्याशी की गाड़ी को परमिशन के बावजूद सीज किया गया। उन्हें बेवजह गिरफ्तार कर पुलिस प्रशासन ने ये जाहिर कर दिया है कि उन्हें चुनाव लड़ने का अन्य पार्टियों के समान मौका नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में जेल से ही उनका प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। वे लोकतांत्रिक तरीके से पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध और आरोपी पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं।

आम बैरक में गुजरी चीमा की रात
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बल्ली सिंह चीमा ने मंगलवार रात आम बैरक में करीब 80 बंदियों के साथ गुजारी। इस जनकवि ने जेल का ही खाना खाया। उधर, बुधवार को ‘आप’ के कई कार्यकर्ता जेल में चीमा से मिलने गए। सभी ने इस बात पर सहमति जताई है कि जेल से ही चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें