एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टाटा सफारी से टकराकर बाइक सवार की मौत

Nainital Updated Mon, 02 Jun 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कालाढूंगी। कालाढूंगी-हल्द्वानी मार्ग पर टाटा सफारी और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई। भिड़ंत के बाद सड़क किनारे जंगल में जाकर टाटा सफारी भी पलट गई। कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने हेल्मेट पहना था लेकिन हादसे के दौरान वह छिटककर सड़क पर जा गिरा। रविवार को गुलजारपुर निवासी त्रिलोक सिंह कार्की (50) बाइक संख्या यूके 04के 1849 से हल्द्वानी से वापस घर लौट रहे थे। चकलुवा चौधरी गेट के निकट हल्द्वानी की ओर जा रही टाटा सफारी एचआर 001 एक्स 00170 ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद टाटा सफारी भी पलट गई। दुर्घटना में बाइक सवार त्रिलोक सिंह कार्की गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें राहगीरों ने एसटीएच हल्द्वानी भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कार्की का पुत्र फौज से छुट्टी पर आया था। वह अपने पुत्र को छुट्टी समाप्त होने के बाद उसे हल्द्वानी छोड़कर वापस आ रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें