हल्द्वानी। एमएस के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज अभिनव भारत संस्था के लोगों ने एसटीएच में धरना दिया। संस्था के लोगों ने जरूरतमंदों को समय पर लाभ न मिलने की बात कही। शनिवार को अभिनव भारत संस्था के प्रमुख कौस्तुभानंद जोशी के नेतृत्व में कई लोग सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। जोशी ने कहा कि एमएस की मनमानी के चलते थैलीसीमिया पीड़ित बच्चे की खून न मिल पाने के कारण जान चली गई। संगठन प्रमुख संरक्षक हरीश चंद्र पांडे ने कहा कि अस्पताल में गरीब और पहाड़ के लोग इलाज कराने आते हैं, लेकिन यहां पर कई मशीन खराब पड़ी हैं। महामंत्री कमल लोहनी और संयोजक मनोज कर्नाटक ने कहा कि नई मशीनों पर कार्य करने के लिए स्थायी और प्रशिक्षित आपरेटर नहीं है। संगठन के प्रवक्ता रोहित अधिकारी ने आरोप लगाया कि एमएस के खिलाफ कोई जांच नहीं हो रही है इसलिए वह मनमानी कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित ने संस्था के लोगों को समझाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं माने। एमएस डॉ. एके तिवारी के अपने व्यवहार और तुगलकी फरमान पर खेद जताया। प्राचार्य के साथ हुई बैठक में अस्पताल की अनियमितताओं पर चर्चा हुई। प्राचार्य ने सभी व्यवस्थाओं को तत्काल ठीक करने का आश्वासन दिया। धरने पर महेश मठपाल, शुभम जोशी, दीक्षांत जोशी, चंद्रशेखर कबड्वाल, गुरविंदर चड्ढा, संजय, प्रकाश खुल्बे, गिरीश चंद्र लोहनी आदि बैठे।