एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उद्योग स्थापना की संभावनाएं तलाशी

Nainital Updated Thu, 31 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भीमताल। औद्योगिक घाटी में खाली पड़े प्लाटों में उद्योगों की स्थापना के लिए सिडकुल की ओर से की जा रही पहल सार्थक होती नजर आ रही है। बुधवार को गुड़गांव और रुद्रपुर के तीन उद्यमियों ने औद्योगिक घाटी का भ्रमण कर उद्योग लगाने की संभावनाएं तलाशी। सिडकुल के अधिकारियों की प्रदेश के बाहर के उद्यमियों से भी इस संबंध में वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक एनसी पंत ने बताया कि बुधवार को गुड़गांव के दो और रुद्रपुर के एक उद्यमी ने औद्योगिक घाटी का भ्रमण कर यहां फल आधारित उद्योग और पैकेजिंग उद्योग लगाने के लिए संभावनाएं देखी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में औद्योगिक घाटी में आठ प्लाट खाली पड़े हैं। सिडकुल का प्रयास है कि उक्त खाली पड़े प्लाटों में ऐसे उद्योग स्थापित किए जाएं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने बताया कि उद्योग लगाने के इच्छुक उद्यमियों को सरकार की पर्वतीय क्षेत्र में उद्योग लगाने के लिए तैयार की गई नीति के तहत कई तरह से फायदे उपलब्ध कराए जाएंगेे ताकि अधिक से अधिक उद्यमी यहां उद्योग लगा सकें। बाद में सिडकुल के अधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कौंबी फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पंत के अलावा सीडा के सहायक आर्किटेक्ट पीयूष घिल्डियाल, अश्वनी कुमार आदि थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें