एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बानना से सटे जंगल से महिला का कंकाल बरामद

Nainital Updated Sat, 30 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भीमताल। विकास खंड के बानना ग्रामसभा के जंगल में महिला का कंकाल मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है। कंकाल की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शुक्रवार दोपहर गांव की कुछ महिलाएं घास काटने के लिए गांव के पास गधेरे के जंगल में गई हुई थी, तभी उन्होंने वहां कंकाल को देखा और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष डीआर वर्मा एवं उपनिरीक्षक आरपी कोहली पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया। कंकाल मिलने की खबर लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि लगभग दो माह पहले गांव में एक विक्षिप्त महिला कई दिनों तक घूमती नजर आई थी, जो बाद में अचानक गायब हो गई थी। ग्रामीणों ने कंकाल के पास मिले कपड़ों को भी उसी विक्षिप्त महिला का बताया। पुलिस को आशंका है कि उक्त कंकाल उसी विक्षिप्त महिला का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें