हल्द्वानी। ग्राम प्रधानों की बैठक में मंगलवार को ग्राम प्रधान संगठन का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। विकासखंड सभागार में सुबह 11 से 12 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 12 से एक बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना की जाएगी। सभी प्रधानों से विकासखंड सभागार में सुबह दस बजे पहुंचने का आह्वान किया गया। महेंद्र सिंह नेगी, इंदु कबड़वाल, उमेश कबड़वाल, कुबेर बर्गली, गणेश सिंह, चंदन पोखरिया को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। बैठक में सिमरन कौर, नीता जोशी, सुरेश जोशी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बोरा, हरीश सिंह दरम्वाल, विनोद निगल्टिया, गंगा जोशी, दीपा शर्मा, सावित्री बड़थ्वाल, कमला जोशी, मंजू भट्ट, भगवती बिष्ट आदि थीं।