हल्द्वानी। अमर उजाला, स्मार्ट पावर किर्लोस्कर ग्रीन जेनसेट और कृष्णा हास्पिटल और रिसर्च सेंटर की ओर से आयोजित 30 सितंबर की सुहानी शाम पांच बजे रॉक बैंड के साथ थिरकने के लिए तैयार रहिए। अमर उजाला कर रहा है अपने पाठकों और रूपांतरण सदस्यों के लिए अमर उजाला डांडिया उत्सव। जिसमें गायिका कविता और काजल चौहान परफार्म करेंगी। हल्द्वानी की प्रतिष्ठित नृत्य संस्थाएं भी परफार्मेंस देंगी। डांडिया, डांस क्वीन, डांस किंग के साथ बेस्ट कपल सहित कई प्रतियोगिताओं में गिलानी गैलरी की तरफ से ढेरों आकर्षक इनाम जीतने का भी मौका मिलेगा। संगम बैंक्वेट हाल में शाम पांच बजे से होने वाले डांडिया उत्सव में स्मार्ट पावर किर्लोस्कर, कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, नैनीताल रोड स्थित होटल देवाशीष, रायल कंप्यूटर्स और दुर्गा सिटी सेंटर स्थित लोरियल प्रोफेशनल वूमेन जेड ब्यूटी कैफे (सैलून), एस इवेंट मैनेजमेंट सहयोगी हैं। स्मार्ट पावर किर्लोस्कर ग्रीन के एमडी दीपक हैड़िया ने यादगार शाम बनाने के लिए कहा। पटेल चौक स्थित अमर बर्तन भंडार के निदेशक राजीव अग्रवाल ने बताया कि संस्थानों और गायकों द्वारा दी गई परफार्मेंस को सम्मानित करेंगे। अमर उजाला द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम समाज के लिए अनुकरणीय हैं। एफएसयूके के साउंड इंजीनियर और निदेशक कृष्णकांत भट्ट ने बताया कि उनके द्वारा हल्द्वानी में आयोजित पहला और यादगार डांडिया होगा। जहां उनके साउंड की प्रस्तुति लोगों को काफी पसंद आएगी। अमर उजाला रूपांतरण की सभी सदस्य अपने परिवार के साथ डांडिया में भाग ले सकेंगी। रुद्रपुर के रेड चिली रेस्टोरेंट के निदेशक प्रेम सिंह ने बताया कि सभी प्रतिभागी उनके यहां तैयार स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे। डांडिया में शामिल होने के लिए 8392953555 पर लोग 28 सितंबर तक संपर्क कर सकते हैं।