एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आठ नवंबर तक करा लें छात्रसंघ चुनाव

Nainital Updated Tue, 14 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नैनीताल। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी ने सोमवार को प्रशासनिक भवन में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंडल भर के डिग्री कालेजों के प्राचार्यों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि चुनाव हर हाल में 8 नवंबर तक करा लिए जाएं। विशेष परिस्थितियों में कुलपति की अनुमति लेकर चुनाव 11 नवंबर तक कराए जा सकते हैं। उन्होेंने कहा कि छात्र संघ चुनाव संपन्न होने के दस दिन के भीतर छात्र महासंघ चुनाव भी करा लिए जाए। धामी ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए कि छात्र संघ संविधान के मुताबिक शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराएं, साथ ही लिंगदोह समिति की सिफारिशों का सख्ती से पालन कराया जाए। तय किया गया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संकाय प्रतिनिधि के पदों के लिए नामांकन शुल्क एवं जमानत राशि 1200-1200 रुपए होगी। इसके अलावा संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन शुल्क 800 जबकि जमानत राशि 1200 रुपए होगी। प्रत्येक प्रत्याशी को चुनाव में व्यय करने की अधिकतम धनराशि पांच हजार रुपए से अधिक नहीं होगी। सेमेस्टर का कोई छात्र अगर चुनाव लड़ने का इच्छुक हो और उसका किसी वजह से परीक्षाफल घोषित नहीं हुआ हो तो वह अपने नामांकन से एक सप्ताह पहले अपने प्राचार्य के माध्यम से विवि को प्रार्थना पत्र देगा उसके बाद ही विवि उसका गोपनीय रिजल्ट संबंधित कालेज के प्राचार्य को देगा। तय किया गया कि अबकी बार छात्र महासंघ चुनाव डिग्री कालेज रामनगर में होगा। जिसके लिए चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी डा. बीडी दानी को सौंपी गई। बैठक में रजिस्ट्रार दिनेश चंद्र, परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे, प्रो. एसपीएस मेहता, प्रो. आरएस पथनी, डा. बीडी दानी, डा. दया पंत, प्रो. एसडी शर्मा, डा. जीएस बिष्ट, डा. डीसी पंत, डा. जया पांडे, डा. डीकेपी चौैधरी, डा. मनोज उप्रेती, डा. अर्जुन सिंह सिराडी व सीएस पंत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें