एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पासपोर्ट कैंप में 135 लोग पहुंचे

Nainital Updated Mon, 17 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नैनीताल। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून की ओर से राज्य अतिथि गृह में आयोजित कैंप में रविवार को भी भीड़ लगी रही। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडे ने बताया कि 10 नवंबर को आन लाइन आवेदन के क्रम में शनिवार को 150 लोगों को विभागीय औपचारिकताओं के लिए बुलाया गया था। रविवार को 135 को पासपोर्ट औपचारिकता के लिए बुलाया गया था। इनकी बायोमैट्रिक फिंगर प्रिंट, फोटो लेकर अन्य दस्तावेजों की पड़ताल कर उन्हें दुरुस्त किया गया। इसके अलावा पात्र और बुजुर्ग को वरीयता देते हुए उनकी औपचारिकताएं भी पूरी की गईं। इसमें सहायक पासपोर्ट अधिकारी अनुपम पांडे, कपिल गुप्ता, अनुज, रोहित, हरदीप, आनंद रावत आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें