एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत कोटाबाग की बैठक बहिष्कार के चलते स्थगित

Nainital Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कोटाबाग (नैनीताल)। क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में ग्राम प्रधानों ने विभिन्न मांगों को लेकर हंगामा काटा। उनके कार्य बहिष्कार के चलते बैठक को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटाबाग क्षेत्र पंचायत के सभागार में पहली बैठक ब्लाक प्रमुख हेमा टम्टा की अध्यक्षता में शुरू हुई, तभी ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष के कुंदन सिंह देउपा के साथ सदन में पहुंच कर ग्राम प्रधानों ने बैठक स्थगित करने व बैठक के बहिष्कार की घोषणा कर दी। इस पर सीडीओ ललित मोहन रयाल, एसडीएम पंकज कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी अमर सिंह गुंज्याल ने मांगों को सदन में रखने का अनुरोध किया, जहां से मांगों का समाधान हो सके। इसके बाद अध्यक्ष कुंदन सिंह देउपा ने 10 लाख रुपए तक के कार्य प्रधान को सीधे कराने की शक्ति देने, इससे ज्यादा की लागत के कार्य के टेंडर ग्राम सभा के माध्यम से कराने की मांग की। इसके अलावा प्रधानों को 5000 प्रतिमाह मानदेय व भत्ते स्वीकृत करने, प्रत्येक क्षेत्र पंचायत की बैठक में डीएम की भागीदारी सुनिश्चित कराने की मांग रखी।
इस पर ब्लाक प्रमुख द्वारा प्रधान संगठन द्वारा उठायी गये प्रस्तावों को पारित करने की घोषणा की। इसके बाद पंचायत प्रधानों ने हंगामा काटते हुए बैठक को अपनी मांगे पूर्ण होने तक बैठक स्थगित करने की मांग करने लगे। प्रधानों के हंगामे के चलते बैठक को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र के विकास कार्यो के प्रस्ताव पारित कराये बगैर ही पहली बैठक में निराश होकर वापस लौट गये । बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें