हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में भूगोेल, शिक्षा शास्त्र और संस्कृत विषय स्वीकृत होने पर छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष लाल सिंह पवार ने उच्च शिक्षा मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश का आभार जताया। सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में महाविद्यालय ने तीन विषयों का प्रस्ताव शासन को भेजा था। महाविद्यालय में कई नए निर्माण कार्य भी कराए गए। पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक पुस्तकें मिल सकें इसका प्रस्ताव भी स्वीकृत कराया गया।