हल्द्वानी। शहरी विकास विभाग 11 दिसंबर को जिला मुख्यालयों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निकायों की समीक्षा करेगा। शहरी विकास विभाग के सचिव डीएस गर्ब्याल ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं नगर निकाय के अधिकारियों को इस बाबत जानकारी दे दी है। सचिव के मुताबिक समीक्षा में मुख्यमंत्री की घोषणाएं, आईएचएसडी एवं बीएसयूपी, राजीव आवास योजना, एनयूएलएम, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नगर निकायों की संपत्ति की सुरक्षा, अवस्थापना विकास के प्रस्ताव, अप्राप्त उपयोगिता प्रमाण पत्रों की स्थिति, नव गठित निकायों का परिसीमन, फेरी व्यवसाय अधिनियम पर आपत्ति एवं सुझाव, कम लागत स्वच्छता शौचालय के निर्माण पर समीक्षा की जाएगी।