रामनगर। 72 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता जकाऊल हक का शनिवार रात इंतकाल हो गया। जकाऊल की अंतिम इच्छा के अनुसार उनका शव उनके बेटे कैसर राना और दामाद प्रशांत पंडित ने राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी को दान कर दिया। मेडिकल कालेज के डाक्टर एमके पंत ने कहा कि मृत्यु के बाद शरीर दान करने वाले लोगों की याद में मेडिकल कालेज में गैलरी बनाई जाएगी। बता दें कि जकाऊल हक क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति निगम में मार्केटिंग इंस्पेक्टर के पद से 2001 में रिटायर हुए थे। इसके बाद वह लगातार जनांदोलनों में सक्रिय रहे। वह वामपंथी, प्रगतिशील साहित्य के अध्ययन में रुवि रखते थे। शव मेडिकल कालेज का दान करते वक्त डीएस नेगी, डीपी असवाल, प्रभात ध्यानी, मुनीष कुमार, कुंदन सिंह, पान सिंह, सूरज जोशी, प्रकाश दानू, पूजा आदि भी मौजूद थे।