एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नाले साफ नहीं हुए, ठेकेदार काली सूची में 

अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Fri, 14 Jul 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा मालरोड पर बंद पड़ी नाली में जमा गंदा पानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी।  चार लाख देने के बाद भी आठ नालों की सफाई नहीं करना ठेकेदार को महंगा पड़ सकता है। नगर निगम उसे काली सूची में डालने का निर्णय लिया है। मुख्य नगर आयुक्त  हरवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को सफाई नायकों की बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ठेकेदार के खिलाफ यह कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 बैठक में नगर में नालियों की सफाई को लेकर चर्चा हुई। मुख्य नगर आयुक्त ने नालियों की सफाई व्यवस्था में असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने सफाई में जोर देने के निर्देश नायकों को दिए। सफाई नायकों ने ठेकेदार की ओर से नालों की सफाई न होने की शिकायत की तो नगर स्वास्थ्य अधिकारी तुहीन कुमार को ठेकेदार को काली सूची में डालने के निर्देश दिए।

उसका बकाया रोकने के निर्देश भी दिए।  बैठक में सफाई नायकों ने सफाई कर्मचारियों के लिए रेनकोट, सफाई के लिए फावड़ा, बेलचा आदि देने की मांग की जिस पर नगर आयुक्त ने दो दिन में रेनकोट खरीदने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी तुहीन कुमार, विजेंद्र सिंह,अमोल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें