एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हड़ताल से बिगड़ी एसटीएच की व्यवस्थाएं 

ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 29 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

 उपनल कर्मी नियमितीकरण की मांग को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। सफाई स्टाफ, नर्स, वार्ड ब्वॉय और कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से एसटीएच की व्यवस्थाएं बिगड़ने लगी हैं। एसटीएच में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहा और मरीज भी परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमितीकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर उपनल कर्मी सोमवार से हड़ताल पर चले गए थे। मंगलवार को उपनल कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर एसटीएच से बुद्ध पार्क तक शांति मार्च निकाला। हड़ताल के दूसरे दिन स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय, वार्ड आया और सफाई कर्मियों के शामिल होने से एसटीएच की व्यवस्थाएं चरमरा गई। सुशीला तिवारी अस्पताल में वार्ड से लेकर बाहर तक गंदगी का ढेर लग गया। उपनल कर्मियों की हड़ताल से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है।

पैथलाजी, रेडियोलाजी में जांच के लिए भी परेशानी हो रही है। लोगों को जांच की तिथि मिली होने के बावजूद घंटों नंबर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उपनल कर्मी नीरज हेड़िया ने बताया कि भाजपा, सपा, बसपा और आप ने आंदोलन को समर्थन दिया है। कर्मियों का कहना है कि बुधवार तक मांग नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। 
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था को लेकर मंथन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज में मंगलवार को प्रभारी प्राचार्य डा. सीपी भैसोड़ा की अध्यक्षता में सभी विभागाध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में सुशीला तिवारी अस्पताल की सफाई व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया। उपनल के तहत कार्यरत सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल में गंदगी फैलने लगी है। डा. भैसोड़ा ने बताया कि नर्सिंग स्टाफ के लिए नैंसी कान्वेंट के छात्रों को दो शिफ्ट में बुलाया गया है। कहा कि सफाई की समस्या आ रही है। उन्होंने लोगों से सहयोग करने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें