एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पूर्व डीएम को जान से मारने की धमकी

अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 08 Feb 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन

Next Article

पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह को रामपुर रोड स्थित एक होटल में जान से मारने की धमकी भरा खत मिलने से सनसनी फैल गई। खत में बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। कोतवाली पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह रामपुर रोड स्थित होटल में ठहरे हैं। मंगलवार की सुबह उठने पर सूर्य प्रताप सिंह को उर्दू में लिखा एक खत मिला। उन्होंने खत का अनुवाद कराया तो पता चला कि किसी सिरफिरे ने बम से उड़ाने की धमकी दी है।

इस मामले में पहले सूर्य प्रताप सिंह मुकदमा दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन पार्टी के लोगों के कहने पर उन्होंने कोतवाली थाने में तहरीर दी। बताया कि अभी पार्टी में शामिल हुए 48 घंटे बीते है कि किसी ने धमकी दी है।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी में शामिल होने पर सिर्फ गफूरबस्ती का मसला उठाया था। बस्ती को स्थायी करने की बात कही थी। इसके अलावा रंजिश का कोई मामला नहीं था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 506 के तहत धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

सूर्य प्रताप सिंह का कहना है कि वह धमकियों से डरने वाले नहीं है। पुलिस को होटल का सीसीटीवी चेक कर जांच करना चाहिए। उन्हें अभी किसी पर संदेह नहीं है। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें