एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बेरोजगारों का शिक्षक बनने का सपना होगा पूरा

Updated Thu, 02 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पौड़ी। वर्ष 2015-16 के प्रतीक्षा सूची के 129 बेरोजगारों का शिक्षक बनने का सपना अब पूरा होने जा रहा है। अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय में 16 अगस्त से इन अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद इन्हें विभिन्न विद्यालयों में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2014 में सहायक अध्यापक एलटी के 1300 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2015-16 में इसका रिजल्ट घोषित किया गया। इसके बावजूद शिक्षकों के कुछ पद रिक्त रह गए थे। वर्षों बाद अब रिक्त रह गए इन पदों पर प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रतीक्षा सूची के 189 पदों की सूची भेजी गई थी। इसमें से 129 पदों पर प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें