एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भागवत कथा आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था की मांग

Updated Fri, 23 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। नौडियालगांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान महिला मंगल दल ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में तहसीलदार सहित एसडीएम को ज्ञापन भी दिया।
अगरोड़ा की जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी बिष्ट ने बताया कि कफोलस्यूं पट्टी के नौडियालगांव में 21 फरवरी से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है लेकिन क्षेत्र के कुछ शरारती तत्व भागवत कथा में खलल डाल रहे हैं। 22 फरवरी रात को नशे में धुत तीन लोगों ने पंडितों के साथ अभद्रता की। उन्होंने 28 फरवरी तक आयोजित भागवत कथा में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। वहीं क्षेत्र के तहसीलदार हरि मोहन खंडूड़ी ने बताया कि आयोजकों की मांग पर भागवत कथा में सुरक्षा व्यवस्था दी जा रही है। साथ ही अभद्रता करने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के लिए कानूनगो और राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें