पौड़ी। विकास खंड पौड़ी के प्राथमिक स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। जिसमें दौड़, लंबीकूद, लोकनृत्य, सुलेख, समूहगान, एकांकी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विकास खंड पौड़ी के प्राथमिक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में रितिक कुमार प्रथम, प्रियांशु द्वितीय व जीवन तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में मनीषा प्रथम, सृष्टि द्वितीय व रानू तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में प्रियांशु प्रथम, रितिक कुमार द्वितीय व निखिल ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में प्रतिभा प्रथम, मनीषा द्वितीय व दीपिका ने तृतीय स्थान पाया। 200 मीटर बालक वर्ग रितिक प्रथम, अक्षय मेहरा द्वितीय व नितिन तृतीय और बालिका वर्ग में मनीष प्रथम, सानिया द्वितीय व रानू ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर बालक वर्ग में चेतन नैथानी प्रथम, प्रियांशु द्वितीय व नितिन तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में अक्षिता रावत प्रथम, सानिया द्वितीय व दीपिका तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद बालक वर्ग में सुभान प्रथम, रितिक द्वितीय व चेतन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में निशा प्रथम, अंजलि द्वितीय व श्रुति तृतीय स्थान पर रही। लोकनृत्य में राप्रावि चंदोला राई प्रथम, राप्रावि नंबर पांच पौड़ी द्वितीय, राप्रावि ओजली तृतीय रहा। अंताक्षरी सीआरी बाड़ा प्रथम, चारधार द्वितीय व ल्वाली तृतीय स्थान पर रहा। सुलेख हिंदी में अक्षय मेहरा प्रथम, भुवनेश रावत द्वितीय व अनुष्का तृतीय रही। अंग्रेजी सुलेख में अक्षय मेहरा प्रथम, प्रकृति द्वितीय व मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रही। मानचित्र में भुवनेश रावत प्रथम, नमन सिंह द्वितीय व जिया तृतीय रही। उच्च प्राथमिक वर्ग लोकनृत्य में उप्रावि बाड़ा प्रथम, राआउप्रावि नंबर 11 पौड़ी द्वितीय व राउप्रावि छतकोट तृतीय रहा। समूहगान में उप्रावि बलोड़ी प्रथम, आउप्रावि नंबर 11 पौड़ी द्वितीय व उप्रावि ढांढरी तृतीय स्थान पर रहा। एकांकी में उप्रावि घुड़दौड़ी प्रथम, छतकोट द्वितीय व बलोड़ी ने तृतीय स्थान पाया। सुलेख हिंदी में नेहा भट्ट प्रथम, निशा राणा द्वितीय व लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रही। अंग्रेजी में निशा राणा प्रथम, आशीष बिष्ट द्वितीय व सिमरन राज तृतीय रही। मानचित्र में दिव्यांशी प्रथम, निशा राणा द्वितीय व ज्योति बलोदी तृतीय रही।