एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भरसार के छात्रों ने किया 35 यूनिट रक्तदान

Updated Sat, 18 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। औद्यानिकी महाविद्यालय भरसार के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने 35 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान छात्रों ने यह शपथ ली कि वे गरीबों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
शनिवार को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के छात्रों ने महाविद्यालय में रक्तदान शिविर लगाया। राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्रों ने 35 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सीएम शर्मा द्वारा रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया गया। शिविर में हेमवती नदंन बहुगुणा बेस अस्पताल श्रीकोट के रक्तकोष अधिकारी डॉ. सतीश और उनकी टीम ने छात्रों की रक्त जांच के बाद रक्तदान करवाया। उन्होंने कहा कि कई गरीब लोगों को समय पर रक्त नहीं मिल पाता है, जिससे उनके प्राणों पर भी कई बार संकट बन जाता है। आयोजन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज बहुगुणा, महाविद्यालय चिकित्सालय के फार्मेसिस्ट इंद्रमोहन नौटियाल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सोहन सिह गुसाईं ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अजय पालीवाल एवं सहायक कुलसचिव ई. तेजस अशोक भोसले भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें