एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गर्भ से लेकर जीवन तक क्यों लटक रही मुझपर तलवार--

Updated Tue, 08 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पौड़ी। आस्था सेवा संस्थान की ओर से गढ़वाल विवि के पौड़ी परिसर में कन्या भ्रू्ण हत्या पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें रंगमंच व कविताओं के माध्यम से कन्या भ्रू्ण हत्या रोकथाम एवं जन जागरूकता के उपायों को सुझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को गढ़वाल विवि के पौड़ी परिसर में आस्था सेवा संस्थान की ओर से चलाए जा रहे ‘हमारी बेटियां, हमारा गौरव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनके त्यागी ने कन्या भ्रू्ण हत्या रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पीसीपीएनडीपी अधिनियम के बारे में भी बताया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शहरी क्षेत्रों से लिंगानुपात बेहतर है। डा. त्यागी ने कहा कि पिछले वर्षों के निरंतर जागरूकता अभियानों से कन्या भ्रू्ण हत्या में कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। संस्था सचिव राकेश चंद्रा ने बेटियों के जन्म को जन्मोत्सव के रूप में मनाने के साथ ही बेटियों के प्रति सोच बदलने को कहा। इस मौके पर परम सांस्कृतिक पर्वतीय रंगमंच के कलाकारों की ओर से बेटी बचाओ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। ‘बोए जाते हैं बेटे, उग जाती है बेटियां, व ‘गर्भ से लेकर जीवन तक क्यों लटक रही मुझ पर तलवार’ गीत कार्यक्रम में आकर्षण के केंद्र रहे। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में मनीषा नेगी प्रथम व सौरभ पुरोहित द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रो. अरुण रावत, प्रो. प्रभाकर बडोनी, योगेंबर पोली, मनीष कुमार, सरिता नेगी व रोहित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें