पौड़ी। ‘सबकी योजना सबका विकास’ से गांवों का विकास होगा। बुधवार को मंडल मुख्यालय की क्यार्क ग्राम सभा में जिलाधिकारी सुशील कुमार ने योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के शुरू होने से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रत्येक विभाग गांव में बैठक कर सरकार की योजनाओं की जानकारी देगा। इसके साथ ही गांव के विकास के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी।
डीएम ने कहा कि इस योजना के तहत 29 विभाग हैं जो ग्राम सभा स्तर पर बैठक कर गांव की समस्याओं का निराकरण करेेगें। जिले के आखिरी गांव तक इस योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाना है। राज्य में पहली बार मिशन अन्तोदय के तहत प्रत्येक गांव का डाटा तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम में डीडीओ वेद प्रकाश, डीपीआरओ एमएम खान, ब्लाक प्रमुख संतोषी रावत, डीएफओ लक्ष्मण सिंह रावत, एपीडी सुनील कुमार, ज्येष्ठ प्रमुख हरदयाल पटवाल, ग्राम प्रधान मुकेश रावत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो