पौड़ी। छेड़खानी और अभद्रता पर छात्राएं चुप न रहें। इसके खिलाफ आवाज उठाएं। यदि चुप्पी साध ली तो तनाव में रहे,गी। जिससे भविष्य में पढ़ाई पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। यह बात पौड़ी कोतवाली निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से डीएवी इंटर कालेज में आयोजित ‘मिशन साहसी’ कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए कही।
डीएवी इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में कोतवाली निरीक्षक ने कहा कि बचपन में छेड़खानी और किसी भी तरह के गलत कार्य पर यदि चुप्पी साध ली तो पूरे जीवन पर इसका असर पड़ेगा। कहीं पर भी कोई गलत होता है तो तुरंत सहपाठी, गुरुजनों, अभिभावकों और पुलिस को इसकी शिकायत करें। जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता के लिए 1090 नंबर डायल करें। उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा के प्रति खुद जागरूक रहें और अन्य लोगों को जागरूक करें। कार्यक्रम में एसआई रीना वर्मा और मेघा शर्मा ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए। कार्यक्रम में एबीवीपी के जिला सहसंयोजक ऋषभ टम्टा, छात्र संघ उपाध्यक्ष कृष्णा पटवाल, नगर मंत्री आकाश कुकरेती, नगर छात्रा प्रमुख अर्शी कुरैशी, सह छात्रा प्रमुख प्रिया रावत, सिमरन नैथानी, स्वाति रावत, नितिन रावत, ऋतिक असवाल, रजत नेगी, दीपक रावत, दीपक नेगी, मोहित रावत, प्रभात कुमार, प्रवीन रावत आदि मौजूद रहे।