एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संस्कृत ज्ञान परीक्षा में चार विद्यालयों के 210 छात्रों ने किया प्रतिभाग

देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

श्रीनगर। विद्या भारती की ओर से आयोजित संस्कृत ज्ञान परीक्षा में क्षेत्र के चार विद्यालयों के 210 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर श्रीकोट गंगानाली के अभिनव जोशी सर्वश्रेष्ठ रहे। ओसिस पब्लिक स्कूल की शुभांशी, आइरिस पब्लिक स्कूल के आयुष पुंडीर और ओंकारानंद के हिमांशु टम्टा ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर श्रीकोट गंगानाली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीना चौधरी ने कहा कि शिशु मंदिरों में गुुुुुुणात्मक शिक्षा के साथ ही बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों का विकास व अनुशासन की नींव भी रखी जाती है। उन्होंने विद्यालय के लिए 21 हजार की धनराशि का सहयोग दिया। इस मौके पर संजय फौजी, हयात सिंह झिंक्वाण, विभोर बहुगुणा, प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल और रणजीत सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें