पौड़ी। पौड़ी के कलाकार अमित सड़ाना ने ‘डिटेक्टिव दीदी’ सीरियल पूरा कर लिया है और अब वह मुंबई के फिल्मी जगत में पदार्पण कर रहे हैं। दो साल कनक डेली ऑर्ट थियेटर में एक्टिंग प्रशिक्षण के बाद उन्हें सीरियल में जगह मिली।
पौड़ी सेंट थॉमस स्कूल से पढ़ाई के बाद अमित सड़ाना ने एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने दिल्ली शंकर मार्केट स्थित कनक डेली आर्ट थियेटर में दो साल एक्टिंग का हुनर सीखा। उन्हें पहला मौका जी टीवी के ‘डिटेक्टिव दीदी’ सीरियल में मिला है। इस सीरियल में उन्होंने कसम भाई का किरदार निभाया। इसके बाद अमित अब मुंबई की ओर रुख करेंगे। अमित के पिता रवि सड़ाना अपर बाजार में दुकान चलाते हैं और मां मीनाक्षी गृहिणी हैं। अमित को सीरियल में काम मिलने के बाद माता-पिता बेहद खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनका बेेटा एक दिन बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगा।