पौड़ी(ब्यूरो)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज (रविवार ) वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि के अवसर पर थलीसैंण ब्लाक के पीठसैंण पहुंचेंगे। सीएम पीठसैंण में आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाली के स्मारक द्वार का शिलान्यास और पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना का शुभारंभ करेंगे। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से 12.40 बजे कार्यक्रम स्थल के समीप पीठसैंण में बनाए गए हैलीपैड में उतरेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ गढ़वाल सांसद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेनि) भी शामिल होंगे। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के भी निर्देश दिए हैं। ब्यूरो