पौड़ी। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी विश्वविद्यालय भरसार के एनएसएस शिविरार्थियों ने सोमवार को सकन्याणा गांव के मुख्य मार्गों पर स्वच्छता अभियान चलाया। ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश देने के साथ ही बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ समेत अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई।
और पढ़ें
औद्यानिकी विश्वविद्यालय भरसार के छात्रों ने शिविर के पांचवें दिन सकन्याणा गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर शिविरार्थियों ने ग्रामीणों को बताया कि बेटियां की संख्या में घटौती हो रही है, जबकि बेटी आज बेटों से कई कदम आगे है। इसके अलावा नशे से दूर रहने के उपाय, आधुनिक कृषि तकनीकी से अधिक उपज एवं खुशहाली बढ़ाने समेत अन्य जानकारियां दी गईं। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डा. पंकज बहुगुणा, डा. गार्गी गोस्वामी, सोहन सिंह व राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।