एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संस्कृत महाविद्यालय प्रबंध समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी

Updated Fri, 27 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पौड़ी। श्री रघुनाथ कीर्ति आदर्श संस्कृत महाविद्यालय देवप्रयाग की प्रबंध समिति ने महाविद्यालय की सुरक्षा और स्थानीय बेरोजगारों को संविदा पर नियुक्ति देने की मांग की है। इस बारे में समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी सुशील कुुमार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवप्रयाग राष्ट्रीय संस्कृत महाविद्यालय प्रबंध समिति का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचा और जिलाधिकारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि महाविद्यालय की भूमि का उपयोग संस्कृत अध्ययन, शोध कार्य और शैक्षिक गतिविधियों के लिए ही किया जाए, अध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का योग्यतानुसार समायोजन किया जाए, महाविद्यालय में प्रवेश के लिए स्थानीय छात्रों को वरीयता दी जाए, प्रथमा से आचार्य तक की कक्षाओं का संचालन किया जाए व महाविद्यालय में एडवाइजरी कमेटी का गठन किया जाए। समिति ने चेतावनी दी कि अगर मांगें शीघ्र नहीं मानी गई तो वे आंदोलन करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रबंध समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, कोषाध्यक्ष विजय जोशी, दिनेश चंद्र तिवारी, सुरेंद्र कोटियाल, श्याम सुंदर भट्ट आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें