एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मांगों की अनदेखी पर भड़की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

Updated Fri, 24 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पौडी। न्यूनतम 18 हजार रुपये मानदेय दिए जाने सहित दो सूत्री मांगों पर अमल न होने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम कार्यालय के पास एकत्र हुईं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वे बहुत कम मानदेय पर काम कर रही हैं। इसके बावजूद उनके मानदेय में कटौती कर दी गई है। वर्ष 2015 में 44 दिन के मानदेय कटौती का उन्हें अब तक भुगतान नहीं हुआ। प्रांतीय संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय कम से कम 18 हजार रुपये किया जाए। प्रदर्शन कर धरना देने वालों में पौड़ी ब्लॉक अध्यक्ष अर्चना रमोला, रजनी असवाल, कलावती, अनीता सिलोड़ी, वंदना उनियाल, हेमा जैन, कुसुम असवाल, विमला पोखरियाल, उर्मिला, गीता चौधरी, सुनीता, रीना, मनोरमा, हेमलता, ऊषा रावत, लक्ष्मी व लाजवंती आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें