एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कला के बगैर जीवन का कोई भी पक्ष अधूरा

Updated Fri, 26 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पौड़ी। उमेश डोभाल ट्रस्ट की ओर से प्रख्यात चित्रकार बी मोहन नेगी की पुण्य स्मृति पर जिला पंचायत सभागार में कला और जीवन विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि कला के बगैर जीवन का हर पक्ष अधूरा है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित संगोष्ठी में विभिन्न संगठनों सेे जुड़े साहित्यकारों एवं समाजसेवियों ने प्रतिभाग किया। बी मोहन नेगी की प्रथम पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत पत्रकार ललित मोहन कोठियाल को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उमेश डोभाल ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष विमल नेगी ने ट्रस्ट के महासचिव एल मोहन कोठियाल व ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे चित्रकार बी मोहन नेगी के योगदान को याद करते हुए कहा कि इन दोनों लोगों ने ट्रस्ट के माध्यम से विभिन्न मंचों पर साहित्य व सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को बड़ी सिद्दत के साथ प्रस्तुत किया। प्रो. नवीन कोठियाल ने एल मोहन कोठियाल की साहित्य यात्रा व उनके पत्रकारिता जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विज्ञान और पर्यटन के क्षेत्र में कोठियाल के लिखे लेख नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करेंगे। संगोष्ठी में ट्रस्ट के सहसचिव त्रिभुवन उनियाल, साहित्यकार वीरेंद्र पंवार, अरविंद मुद्गल, प्रदीप रावत, आशीष नेगी, रवि रावत व अशोक बौड़ाई आदि ने भी विचार रखे। संचालन मनोहर चमोली ने किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें