एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्थाई राजधानी के निर्णय की दिशा में हो ठोस पहल: तीरथ सिंह

Updated Fri, 30 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पौड़ी। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड की स्थायी राजधानी के निर्णय की दिशा में ठोस पहल किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन को 18 वर्ष हो चुके हैं। कांग्रेस ने राजधानी के नाम पर जनता को छलने का काम किया है। अब प्रदेश की स्थायी राजधानी की दिशा में ठोस पहल की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पौड़ी में पत्रकारों से वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पौड़ी नगर पालिका में पहली बार भाजपा का अध्यक्ष चुना गया। यह अच्छा संकेत है। हालांकि उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल किए जाने को सरकार का अधिकार बताया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा। पार्टी अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि पार्टी शक्ति केंद्र तक लाभार्थी सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। गैरसैंण में सत्र के आयोजन के सवाल पर उन्होंने कहा कि गैरसैंण में जनप्रतिनिधि सुविधाओं की कमी बता रहे हैं, जबकि जनप्रतिनिधि को कभी भी सुविधाभोगी नहीं होना चाहिए। गैरसैंण को राजधानी बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। जल्द ही इस दिशा में ठोस निर्णय सामने आएगा। कोटद्वार में मेयर पद पर काबिना मंत्री की राय नहीं लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी की राय व सर्वे के आधार पर पार्टी का संसदीय बोर्ड टिकट आवंटित करता है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, नगर अध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मधु खुगशाल, सांसद प्रतिनिधि ओपी जुगरान व प्रदेश विभाग संयोजक सुमनलता ध्यानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें