एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सीएमओ के रवैये पर जताया आक्रोश

देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मानदेय भुगतान के लिए आंदोलित उपनल कर्मियों ने सीएमओ के रवैये पर आक्रोश जताया है। आंदोलित उपनल कर्मियों ने कहा सीएमओ ने अस्पताल परिसर में मौजूद होने के बाद भी उनसे कोई वार्ता नहीं की। कर्मियों ने अब उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं नगर कांग्रेस कमेटी ने उपनल कर्मियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
संयुक्त अस्पताल में कार्यरत 9 उपनल कर्मियों को 11 माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय भुगतान की मांग के लिए उक्त सभी कर्मी विगत 12 दिनों से अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष दिनेश रावत ने कहा कि मंगलवार को सीएमओ पौड़ी एक कार्यक्रम में शिरकत करने संयुक्त अस्पताल परिसर पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान सीएमओ ने आंदोलित उपनल कर्मियों से वार्ता करना मुनासिब नही समझा। जबकि उपनल कर्मियों ने सीएमओ से वार्ता के लिए समय मांगा था। आंदोलित उपनल कर्मियों ने कहा कि विभाग उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। 11 माह से मानदेय न मिलने के कारण सभी उपनल कर्मी घोर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। आंदोलित उपनल कर्मियों ने जल्द मानदेय भुगतान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें