एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने किया निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण

Updated Sat, 23 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय से करीब 3 किमी दूूर कुठार गांव में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय का गढ़वाल मंडल के अपर आयुक्त हरक सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाए। इसके अलावा निर्माण की गुणवत्ता को भी ठीक रखने के निर्देश दिए गए।
गढ़वाल मंडल के अपर आयुक्त हरक सिंह ने केंद्रीय विद्यालय के निर्माणाधीन कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक आवासों के साथ ही क्रीड़ा स्थल का भी स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सीड़ियां टूटीं मिलीं। अपर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त निर्माण को दुरुस्त करें। तीन मंजिला इमारत की छत पर जाकर हाईड्रेंट वॉल और अग्निशमन व्यवस्था को भी उन्होंने देखा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि पेयजल संयोजन के साथ ही विद्युत आपूर्ति भी सुनिश्चित कराएं। केंद्रीय जल आयोग के जेई आनंद सिंह भंडारी ने आयुक्त को बताया कि केंद्रीय विद्यालय के लिए स्वीकृत 26.67 करोड़ के सापेक्ष 23 करोड़ रुपये व्यय हो चुके हैं। 3.70 करोड़ की शेष धनराशि अभी अवमुक्त नहीं हुई है। निरीक्षण में विद्यालय के प्रधानाचार्य सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें