पौड़ी। कफोलस्यूं महोत्सव का दूसरा दिन लोक गायिका मीना राणा के नाम रहा। मीना ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति दी जिस पर दर्शक झूमते रहे। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष भाजपा गणेश नेगी ने महिला मंगल दलों और विद्यालयों की टीमों को 1100-1100 रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अगरोड़ा बाजार में आयोजित कफोलस्यूं महोत्सव में लोक गायिका मीना राणा ने खित हैंसी ज्यादा हे लौंडा चंद्रा..., ऐगी चौदिशों मौल्यार, पल्या गांव का मोहना त्वै पर ऐगी मेरू मना... आदि गीतों की प्रस्तुति दी। दूसरी तरफ गाडका महरगांव, कोलड़ी के महिला मंगल दलों ने थड्या, चौफला लोक नृत्य पर प्रस्तुति दी। अगरोड़ा, नान्सू, नौड़ियाल गांव, धारकोट, जखेटी, बूंगा, डांग आदि स्कूलों की टीम ने मेहंदी, रंगोली, चित्रकला, लोकगीत, समूह गान, एकल नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख पौड़ी संतोषी रावत, ज्येष्ठ प्रमुख हर दयाल पटवाल, अनूप देवरानी, संजय रावत, आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव रावत, उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, सचिव नागेश नेगी, प्रेम सिंह नेगी, शांति प्रसाद, जया नौटियाल और अमित डोबरियाल आदि शामिल रहे।