श्रीनगर। गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में एक बार फिर सीबीआई अधिकारियों ने संबद्धता संबंधी मामले में जांच पड़ताल की। सीबीआई इस मामले में लगभग जांच पूरी कर चुकी है और जल्द ही निर्णयात्मक कार्रवाई करने वाली है। हालांकि विवि के अधिकारी इस संबंध में जानकारी देने से बच रहे हैं।
गढ़वाल विवि में संबद्धता अनियमितता का मामला सीबीआई के पास है। उक्त मामले में सीबीआई अधिकारी कई बार विवि प्रशासनिक भवन पहुंचकर संबद्धता से रिकार्ड खंगाल चुकी है। साथ ही इस संबंध में विवि के अधिकारियों और शिक्षकों से भी पूछताछ की जा चुकी है। बृहस्पतिवार को सीबीआई के उच्चाधिकारी अधिकारी ने यहां पहुंचकर फिर इस संबंध में जानकारी जुटाई। सीबीआई अधिकारी के प्रशासनिक भवन में पहुंचने की पुष्टि कुलसचिव डा. एके झा ने भी की है। सीबीआई मामले में जांच लगभग पूरी कर चुकी है।