पौड़ी। सितोनस्यूं क्रीड़ा समिति कोट की ओर से कोट खेल मैदान में चल रही क्षेत्र पंचायत स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए पहले मैच में गगवाड़ा ने ने दीवार को एक गोल से हराकर विजय हासिल की। गगवाड़ा की टीम से पंकज ने पहले हाफ में एक गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। पूरे मैच में दीवार की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। प्रतियोगिता में दूसरे मैच में कठूड ने खोला को तीन गोल से हराया। कठूड की टीम ने पहले हाफ के 17वें मिनट में गौरव ने गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में कठूड़ की टीम से सूरज और मिंटू ने एक-एक गोल दागे और टीम को तीन गोल से जीत दिलाई। मैचों में प्रवीन रावत, ललित बिष्ट, राजेंद्र रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि कनिष्ठ उप प्रमुख संपति देवी, मीनाक्षी नेगी, आलोक चारू, तामेश्वर आर्य, प्रमोद नेगी, राजेश पंवार, भगवान सिंह, दीपक कुमार, धर्मवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो