श्रीनगर। अलकनंदा घाटी के जंगल सातवें दिन भी आग में सुलगते रहे। वनाग्नि से माणिकनाथ रेंज डांगचौरा और सिविल सोयम रेंज श्रीनगर का काफी हिस्सा खाक हो गया है। रविवार को लोस्तू-चौरास के जंगल, श्रीकोट के ऊपर और डाक बंगला व गढ़वाल विवि के कर्मचारी आवास के समीप आग पहुंच गई। हालांकि शनिवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा चलने से घाटी में आग से फैली धुंध कुछ कम हुई है, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वन विभाग के अनुसार, कर्मचारी लगातार आग बुझाने का काम कर रहे हैं।