एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

थानेश्वर महादेव में दो नवंबर को होगा बैकुंठ चतुर्दशी मेला

Updated Sun, 22 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कल्जीखाल ब्लाक की मनियारस्यूं पट्टी में स्थित सिद्धपीठ थानेश्वर महादेव मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी मेला दो नवंबर को शुरू होगा। इसे लेकर मंदिर समिति ने लगभग सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है।
मंदिर समिति की रविवार को संपन्न बैठक में तय किया गया कि रात्रि मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाने के लिए एसडीएम पौड़ी को ज्ञापन भेजकर असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन से रेगुलर पुलिस तैनात करने की मांग की जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी से मांग की जाएगी कि श्रीनगर के बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तर्ज पर स्थानीय विद्यालयों का अवकाश घोषित किया जाए। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि महिलाओं द्वारा लगातार मंदिर के आसपास गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की साफ-सफाई की जा रही है। समिति के अध्यक्ष जगमोहन डांगी ने बताया कि मेले में मुख्य अथिति ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा और विशिष्ट अतिथि प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल सिंह नेगी होंगे। उन्होंने बताया कि अब तक पांच दंपतियों ने शिव आराधना के खड़े दीये के लिए पंजीकरण कराया है। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष मंगल सिंह लिंगवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन लिंगवाल, ग्राम प्रधान उमादेवी, वीरेंद्र सिंह नेगी, दौलत सिंह नेगी, पूर्व बीडीसी सदस्य हेमचंद नेगी, देवेंद्र रावत, दौलत सिंह नेगी, सरोजनी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें