एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पंजीकरण शुल्क पांच सौ लिए पानी की तक व्यवस्था नहीं की

Pauri Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

श्रीनगर। गढ़वाल विवि में बीएड में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने आए छात्र अव्यवस्थाओं से परेशान रहे। करीब 360 छात्रों की क्षमता का हाल होने के बावजूद छात्रों को घंटों तेज धूप में लाइन में खड़ा रखा गया। इस दौरान वहां पीने के लिए पानी तक उपलब्ध नहीं कराया गया। जबकि विवि ने छात्रों से 500 रुपये पंजीकरण शुल्क लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में बीएड में प्रवेश के लिए पंजीकरण किया गया। पंजीकरण बिड़ला परिसर के एसीएल हॉल के बाहर किया गया, जबकि हॉल में करीब 360 छात्र बैठ सकते हैं। छात्र पानी और छाया के लिए तरसते रहे। विवि के कुलपति प्रो. एलजे सिहं ने कहा कि पंजीकरण के लिए एसीएल हॉल दिया गया था। यदि छात्रों को पंजीकरण के लिए तेज धूप में बाहर लाइन पर खड़ा किया गया तो यह गलत है।

233 ने कराया पंजीकरण
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों (पौड़ी, टिहरी और बिड़ला परिसर) में बीएड की 310 सीटों में प्रवेश के लिए शनिवार को 233 छात्रों ने ही पंजीकरण कराया। बीएड सेल के प्रभारी नेत्र सिंह ने बताया कि जिन छात्रों ने पंजीकरण करा लिया है उनकी रविवार को एसीएल हॉल में काउंसिलिंग की जाएगी। विवि के कुलपति प्रो. एलजे सिंह ने कि जो छात्र शनिवार को पंजीकरण कराने से छूट गए हैं। उनकी सुविधा के लिए डीन से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें