श्रीनगर। कुपवाड़ा जिले के कटवार गली में नियंत्रण रेखा के पास नाले में गिरने से शहीद हुए राइफल मैन आमिर हुसैन वानी को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी। बीबी कैंट में हुए समारोह के दौरान चिनार कॉप्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू और अन्य अधिकारियों ने वीर जवान को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद शहीद का पार्थिव शरीर उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया।
बता दें, एलओसी पर वीरवार को गश्त के दौरान 56 आरआर के राइफलमैन आमिर हुसैन वानी पैर फिसलने से नाले में गिर गए थे। साथी जवानों ने उन्हें निकालकर एसआई अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 27 वर्षीय अमीर हुसैन 2012 में सेना में शामिल हुए थे। वह अनंतनाग जिले के शांगुर तहसील के गांव कुथिर के रहने वाले थे।