एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आश्रम पद्धति विद्यालय में अनियमितताएं

Pithoragarh Updated Sun, 27 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मुनस्यारी में व्याप्त अनियमितताओं को देखकर राज्य एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष चनर राम का पारा चढ़ गया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को जमकर लताड़ लगाई। कार्यप्रणाली और व्यवस्था में सुधार के निर्देश देते हुए अव्यवस्था का मामला शासन के सामने रखने का ऐलान किया है।
आयोग अध्यक्ष ने शनिवार को राजकीय आश्रम विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में अध्ययनत 119 बच्चों में से 33 अनुपस्थित मिले। पूरे विद्यालय परिसर में विद्युत की स्थिति जर्जर हालत में देखी गई। अनेक कमरों और बरामदाें में प्रकाश की व्यवस्था नहीं थी। कक्षा छह में पढ़ने वाले आठ बच्चों के लिए मात्र छह कुर्सियाें की व्यवस्था की गई थी, इसी प्रकार प्रत्येक दो छात्रों को एक बिस्तर पर सुलाने का मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन

राम ने विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से वार्ता कर विद्यालय द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी हासिल की। बच्चों ने बताया कि उनके कमरों में सात खिड़कियां टूटी हैं, खराब मौसम होने पर उन्हें भारी दिक्कतें होती हैं। उन्होंने बताया कि खिड़कियां टूटी होने से उन्हें रात को नींद नहीं आती। बच्चों को पोषक आहार न मिलने का मामला भी उठा। बताया कि विद्यालय में उन्हें खुद ही सब्जी काटनी पड़ रही है। नौवीं और दसवीं के बच्चों ने पुस्तकें ना होने की समस्या उठाई।
बच्चों की समस्याओं को सुनकर चनर राम ने विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश राम आर्या और छात्रावास प्रभारी जीसी जोशी को लताड़ लगाते हुए सारी अनियमितताएं दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस मामले को शासन स्तर पर पहुंचाने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें