एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एबीवीपी ने कुलपति का पुतला फूंका

Pithoragarh Updated Fri, 05 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन पर राजकीय महाविद्यालय नारायणनगर की उपेक्षा का आरोप लगाया है। इस अनदेखी के विरोध में संगठन ने यहां प्रदर्शन किया और कुलपति का पुतला फूंका। छात्रों ने एक सप्ताह के भीतर ठोस कदम नहीं उठाए जाने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है।
छात्रसंघ सचिव रवींद्र बोरा के नेतृत्व में छात्रों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि महाविद्यालय में एमए की कक्षाएं संचालित करने, प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को भरने, पुस्तकालय को नई किताबें देने की मांग पर छात्रों ने एक माह पूर्व भी आंदोलन किया था। तब विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक माह के भीतर इन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। लेकिन निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद भी कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन

कहा कि विश्वविद्यालय के इस सौतेला व्यवहार से यहां पढ़ने वाले छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते अब छात्र दोबारा आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं। पुतला दहन करने वालों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष महिपाल मेहरा, टिकेंद्र सिंह बसेड़ा, विनोद कुमार, पवन टोलिया, जितेंद्र मेहता, भूपेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें