बेरीनाग। हलियाडोब-दशौली-लछिमा-ओखरानी-नाचनी मोटर मार्ग का निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर लछिमा के महरी धर्मशाला में क्रमिक अनशन बारहवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को क्रमिक अनशन पर शेर सिंह कार्की (ऊणी सिरतोली), प्रकाश पाठक (लमड़ाऊं) और मनोज पाठक (लछिमा) बैठे।
इलाके के कई लोगों ने आंदोलन को समर्थन दिया है। संघर्ष समिति के संरक्षक देवीदत्त पाठक ने कहा कि आंदोलन के दूसरे चरण में 15 अक्तूबर से आमरण अनशन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि वह स्वयं आमरण अनशन पेंर बैठेंगे। इसके अलावा कई लोगों ने आमरण अनशन पर बैठने के लिए संघर्ष समिति को अपने नाम दिए हैं। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष भैरव दत्त पाठक, उपाध्यक्ष शेर सिंह कार्की, सचिव दीवान सिंह सुरकाली, मीडिया प्रभारी दिनेश आर्य, कोषाध्यक्ष बसंत बल्लभ पाठक, संयोजक दलीप महरा, खड़क सिंह मेहता, प्रताप मेहता, नाथू राम, महेश पाठक, मोहन पाठक, जगदीश पाठक, हरिऊं पाठक, पीतांबर पाठक आदि मौजूद थे।