एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मदकोट-कैलूपैरा सड़क पर करेंगे चक्काजाम

Pithoragarh Updated Wed, 28 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी। हरकोट, चौना और इमला के लोगों ने पापड़ी से इमला के लिए स्वीकृत सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर न करने के खिलाफ 5 दिसंबर को मदकोट से कैलूपैरा जाने वाली सड़क में चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र सिंह चिराल के नेतृत्व में यहां पहुंचे लोगों ने एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने 2 जून 2012 को मुनस्यारी भ्रमण के दौरान पापड़ी से इमला तक सड़क बनाने की घोषणा की थी लेकिन पापड़ी वन पंचायत द्वारा वन पंचायत की भूमि में सड़क निर्माण का विरोध किया जा रहा है। इन लोगों ने कहा कि मदकोट से कैलूपैरा तक वन भूमि में सड़क काटी गई है। इस सड़क के लिए वन पंचायत से किसी प्रकार की अनापत्ति विभाग ने नहीं ली तो इमला सड़क में इस तरह की आपत्ति को क्यों तवज्जो दी जा रही है। कहा कि प्रशासन वन पंचायत पापड़ी द्वारा की जा रही आपत्ति के निस्तारण के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। पापड़ी वन पंचायत के लोगों से इस संबंध में विभाग और प्रशासन ने बात तक करना उचित नहीं समझा है।
विज्ञापन

इन लोगों ने कहा कि 4 दिसंबर तक सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त न होने पर 5 दिसंबर को मदकोट-कैलूपैरा सड़क पर यातायात बाधित किया जाएगा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी का कहना है कि 30 नवंबर को पापड़ी में बैठक कर ग्रामीणों से वार्ता की जाएगी। एसडीएम से मिलने वालों में ईश्वर सिंह चिराल, हरीश सिंह चिराल, देवेंद्र सिंह चिराल, प्रेम सिंह चिराल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें