पिथौरागढ़। अनुसूचित जनजाति (एसटी) के बालक-बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हो गई है। दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर ने किया।
मंगलवार को हुई प्रतियोगिता में एक 100 मीटर दौड़ में धारचूला के पवन सिंह प्रथम, संतोष जोहारी द्वितीय और संजय बोनाल तृतीय रहे। बालिकाओं में मुनस्यारी की तनुजा पछाई, धारचूला की काजल और मुनस्यारी की रेनुका क्रमश:पहले तीन स्थानों पर रही। 50 मीटर रेस में त्रिलोक पछाई, जगदीश दरियाल, देवराज धर्मसत्तू, बालिका वर्ग में दीक्षा पिंडियाल, तुलसी पापड़ा, तब्बू मर्तोलिया, 600 मीटर में महिराज गर्ब्याल, जगदीश दत्यिाल, त्रिलोक पछाई, बालिका वर्ग में टीना नगन्याल, दीक्षा पिन्डयाल, हीरा पछाई, 800 मीटर में संतोष जोहारी, कैलाश बृजवाल, प्रेम सिंह बुद्धियाल, बालिकाओं में ज्योति, प्रियंका सुमत्याल और तुलसी पछाई क्रमश : पहले तीन स्थानों पर रही।
गोला फेंक प्रतियोगिता में पवन सिंह, कैलाश बृजवाल, सुरेश होतियाल, बालिकाओं में काजल नबियाल, शोभा दरियाल और बबीता मर्छाल प्रथम तीन स्थान पर रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी वीएस वल्दिया ने बुके और स्मृति चिन्ह प्रदान कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर मुनस्यारी टीम प्रभारी रुकमणि पापड़ा, आरईएस के अधीक्षण अभियंता धीरेंद्र खुन्नू, प्रो.जीत सिंह ज्याला, नंदकिशोर, भुवन पंत, केएस महर, अनूप बिष्ट, मंगल सिंह बुद्धियाल, राधा बुद्धियाल, लीलावती जोशी, मनोज रावत, मयंक वर्मा, यतीश ओझा, सुभाष पांडेय, देवेंद्र रावत, दिनेश पाटनी, फकीर सार्की आदि मौजूद थे।